Chhattisgarh

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 हजार रुपये की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने एक आरोपी को लगभग 90 हजार रुपये कीमत की हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पीजी कॉलेज ग्राउंड के पास अवैध हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर रायपुर निवासी मुकेश कुमार साहू उर्फ बोनसी (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया, जो हाल ही में धमतरी के सोरिद नगर डीपोपारा क्षेत्र में रह रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 4.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 90 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, 20 हजार रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 2 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ए) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button