Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसे, एक युवक की मौत और दो घायल; पुलिस जांच में जुटी

Share

छत्तीसगढ़ के दो जिलों में शुक्रवार रात हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पहला हादसा कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में हुआ, जहां बाइक सवार सुनील गुप्ता (35) की ठेले से टकराने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुनील गुप्ता बालको का रहने वाला था और निगम में ठेका कर्मी के रूप में काम करता था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार बाइक से जाते समय उसकी ठेले से जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। वहीं दूसरा हादसा दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में हुआ, जहां नेशनल हाईवे गीदम-जगदलपुर मार्ग पर जवांगा के पास मेटाडोर और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से गीदम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button