Chhattisgarh
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज रायपुर दौरे पर, आचार्य पदारोहण समारोह में होंगे शामिल।

लोकसभा अध्यक्ष Om Birla आज एकदिवसीय दौरे पर Raipur पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत केंद्रीय राज्य मंत्री Tokhan Sahu, सांसद Brijmohan Agrawal और मंत्री Kedar Kashyap ने किया। एयरपोर्ट से वे सीधे Lok Bhavan पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:30 बजे Balbir Singh Juneja Indoor Stadium में आयोजित आचार्य पदारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 12 बजे फिर लोकभवन लौटेंगे। शाम 4 बजे वे शांतिनगर में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम 4:50 बजे पुनः लोकभवन पहुंचेंगे। इसके बाद वे शाम 5:55 बजे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और शाम 6:40 बजे New Delhi के लिए प्रस्थान करेंगे।







