Politics

कांकेर मुठभेड़ पर भूपेश के बदले सुर, पहले मुठभेड़ को बताया फर्जी, अब जवानों को दी बधाई..

Share

रायपुर। कांकेर में नक्‍सलियों के खिलाफ हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को लेकर छत्‍तीसगढ़ अब सियासत तेज हो गई है। वही दूसरी ओर विपक्षी कांग्रेसी नेता इस मुठभेड़ को फर्जी बाता रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा था।

वहीं उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने उनके बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि अगर मुठभेड़ फर्जी है तो प्रमाण लाएं। लेकिन आज भूपेश बघेल के सुर बदले नजर आये, और उन्होंने जवानों को इस ऑपरेशन के लिए बधाई दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि भाजपा शासनकाल में नक्सलियों का फर्जी एनकाउंटर होता है। अभी चार महीनों में ऐसे मामलों में वृद्धि हुई है। पुलिस द्वारा बस्तर में भोले भाले आदिवासियों को डराया जाता है। उन्होंने कहा कि कवर्धा जिले में पुलिस द्वारा आदिवासियों को डराया धमकाया जा रहा है और गिरफ्तार करने की धमकी दी जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button