ChhattisgarhCrimeRegion

भांठागांव फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, कोई हताहत नहीं

Share

रायपुर। रॉन्ग साइड से ओवरटेक करने के दौरान राजधानी रायपुर के रिंग रोड नंबर-1 स्थित भांठागांव फ्लाईओवर पर ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। लेकिन राहत की बात यह है कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भांठागांव फ्लाईओवर पर एक कार चालक रॉन्ग साइड से ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान कार की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के ड्राइवर साइड का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही डीडी पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करने के साथ मामले की जांच में जुट गई।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button