क्रोशिया आर्ट में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी

रायपुर। क्रोशिया आर्ट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। संस्कृति विभाग के तत्वाधान में आकार -2026 का आयोजन 25 मई से 9 जून तक घासीदास संग्रहालय में किया गया है जिसमें बच्चे ,युवा व बुज़ुर्ग भी 20 से अधिक विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है । अच्छा खासा उत्साह इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देखने को आ रहा है।
क्रोशिया एक ऐसी विधा है जिसमें कला गुरू सीमा रायज़ादा द्वारा 70 प्रशिक्षार्थियों को ट्रेडी मोबाइल बैग ,टी कोस्टर ,लेडीज़ बैग ,की चेन , खिलौने आदि बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जो रोजगारन्मुखी है ,भविष्य में युवा इन आइटमों को विक्रय कर सकते है और आगे नियमित इसे रोजगार के रुप में शामिल भी कर सकते हैं। बता दें,क्रोशिया से बने सामानों की मांग महानगरों में बढ़ रही है और आनलाइन पोर्टल में विभिन्न आइटम विक्रय हेतु उपलब्ध है। रायपुर में भी इसके प्रति लोगों में आकर्षण बढ़ा है।







