ChhattisgarhRegion

रोहिणीपुरम केंद्र की महिलाओं ने सुमन कल्याणपुर को दी सुरीली श्रद्धांजलि

Share


रायपुर।
महाराष्ट्र मंडल के रोहिणीपुरम केंद्र की महिलाओं ने मंगलवार, 2 जून को अधिक मास के उपलक्ष्य पर हनुमान चालीसा का पाठ कर दीपदान किया। इस अवसर पर सभी महिलाओं का स्वागत हल्दी-कुंकू से किया गया। वहीं महिलाओं ने मराठी भजनों की सुमधुर प्रस्‍तुतियों से बैठक को भक्तिमय बना दिया।
रोहिणीपुरम केंद्र की संयोजिका साधना बहिरट ने बताया कि अधिक मास के उपलक्ष्य पर केंद्र की मासिक बैठक सभासद संध्या खंगन के निवास पर हुई। यह मासिक बैठक संध्या खंगन, सोनाली कुलकर्णी और अनिता लांगे ने आहुत की थी। स्वागत सत्कार के बाद रविवार को दिवंगत सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर को सभी महिला सभासद होने उनके हिंदी – मराठी गीत गाकर सुरीली श्रद्धांजलि दी। बैठक में महिलाओं ने मऱाठी और हिंदी भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उसके बाद सभी ने फिल्मी गीतों पर आधारित अंताक्षरी का भी लुत्‍फ उठाया।
संध्‍या खंगन ने जानकारी दी कि हिन्दू धर्म में अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के दौरान दीपदान करने का अत्यंत आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है। इस पवित्र माह में नियमित रूप से शाम के समय घी या तिल के तेल का दीपक जलाने और दान करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही दरिद्रता का नाश होता है। इसी के चलते आज की बैठक में सभी ने दीपदान किया।
बैठक में छाया अंजनकर, जयश्री गायकवाड़, विशाखा पोगडे़, मीरा कुपटकर, प्राची गनौदवाले, मंगला पुराणकर, अलका कुलकर्णी, जयश्री भूरे, श्यामल जोशी, अचला मोहरीकर, अपर्णा वराडपांडे, रचना ठेंगड़ी, सोनाली कुलकर्णी, ऋतु बहिरट, अपर्णा जोशी, शीतल कांबलकर, वीणा वंडलकर, स्मिता बल्की, राजश्री वैद्य, अनुभा साडे़गांवकर, अर्चना कश्यप, श्रेया टल्लू सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button