Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ प्रशासन के दिग्गज अधिकारी बीकेएस रे का निधन

Share

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित प्रशासनिक अधिकारियों में शामिल रहे रिटायर्ड आईएएस बी.के.एस. रे का निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और रायपुर स्थित एम्स में उनका उपचार चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक, शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई है। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1972 बैच के अधिकारी थे और छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के शुरुआती वर्षों में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गृह, परिवहन और विमानन जैसे अहम विभागों में जिम्मेदारियां संभालीं, साथ ही प्रशासन अकादमी के महानिदेशक तथा माध्यमिक शिक्षा मंडल और व्यावसायिक परीक्षा मंडल के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे लेखन, अध्ययन और सुशासन से जुड़े विषयों पर सक्रिय रहे और उन्हें एक विद्वान एवं संस्थान निर्माण में योगदान देने वाले अधिकारी के रूप में याद किया जाता है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button