दिवंगत पुत्र की स्मृति में अजय सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ को एम्बुलेंस भेंट की

बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ निवासी अजय सिंह ठाकुर ने अपने दिवंगत पुत्र दिशांत सिंह ठाकुर की स्मृति में उनके 02 जून काे जन्म दिवस के अवसर पर जन सेवा का सराहनीय कार्य करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ को एक एम्बुलेंस भेंट की है। इस अवसर पर अजय सिंह ठाकुर ने कहा कि उनके पुत्र की स्मृतियों को समाज हित एवं जनकल्याण से जोड़ना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। स्वास्थ्य केंद्र को मिली इस एम्बुलेंस से क्षेत्र के ग्रामीणों एवं मरीजों को आपात कालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में बड़ी सुविधा मिलेगी। स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है, दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में यह एम्बुलेंस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अजय सिंह ठाकुर के परिवार ने दिवंगत पुत्र के जन्मदिन पर अस्पताल के मरीजों को फल भी भेंट किया ।







