ChhattisgarhRegion
पश्चिम बंगाल में विभिन्न दलों के बीच देखने को मिल रहे मतभेद, कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी – साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को पत्रकारों से संक्षिप्त चर्चा में कहा कि पश्चिम बंगाल की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर विभिन्न दलों के बीच मतभेद देखने को मिल रहे हैं। हमारा मानना है कि राज्य की जनता परिवर्तन और बेहतर प्रशासन की अपेक्षा रखती है। जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना किसी भी सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऐसे में लगाए जा रहे आरोपों और प्रत्यारोपों के बजाय जनहित के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। हमारा विश्वास है कि सुशासन, पारदर्शिता और विकास के माध्यम से जनता की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सकता है।







