Chhattisgarh

जगदलपुर-सुकमा हाईवे पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित

Share

जगदलपुर-सुकमा राष्ट्रीय मार्ग पर दरभा बाजार के पास एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रहे ट्रक पर गिर गया, जिससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। हादसे में ट्रक चालक की जान तो बच गई, लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर दरभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभाला। जाम हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया गया है। प्रशासन द्वारा मार्ग को जल्द से जल्द सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button