Chhattisgarh

खाद गोदाम में बड़ी चोरी, 68 बोरी डीएपी लेकर फरार हुए चोर

Share

मानसून के आगमन से पहले किसान खेती की तैयारियों में जुटे हुए हैं, वहीं खाद की बढ़ती मांग के बीच चोरों ने खाद गोदाम को निशाना बना लिया है। बालोद जिले के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कुसुमकसा के ग्राम चिपरा स्थित खाद-बीज गोदाम से अज्ञात चोर 68 बोरी नवरत्ना कंपनी की डीएपी खाद चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर डौंडीलोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से चोरों का सुराग तलाशने में जुटी है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है। उल्लेखनीय है कि इसी गोदाम में 15 मई 2024 को भी डीएपी, पोटाश, यूरिया और सुपरफास्फेट की कुल 62 बोरियां चोरी हुई थीं, लेकिन उस मामले में भी पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button