Chhattisgarh

बालोद के धान संग्रहण केंद्र में शराब पार्टी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Share

बालोद जिले के मालीघोरी धान संग्रहण केंद्र से एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें वहां पदस्थ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी तिलेश्वर साहू कुछ लोगों के साथ सरकारी कार्यालय में शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि कार्यालय की आलमारी, जहां सरकारी दस्तावेज रखे जाने चाहिए, वहां शराब की बोतलें रखी जा रही थीं और कर्मचारियों के साथ बैठकर शराब का सेवन किया जा रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और अब लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है। इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी टिकेंद्र राठौर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने छुट्टी पर होने की बात कहकर फोन काट दिया। हालांकि, वीडियो और आरोपों की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि तथा किसी भी जिम्मेदारी का निर्धारण जांच पूरी होने के बाद ही संभव होगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button