Chhattisgarh

सीतापुर में विधायक और नायब तहसीलदार के बीच गंभीर विवाद

Share

नायब तहसीलदार और विधायक के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मैनपाट तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो एवं उनके समर्थकों के बीच 27 मई को वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके बाद मारपीट के आरोप भी सामने आए हैं। इस मामले में विधायक की बहन सीमा धनकी ने नायब तहसीलदार पर बदतमीजी का आरोप लगाते हुए सीतापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, वहीं दूसरी ओर नायब तहसीलदार ने विधायक और उनके समर्थकों पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। इस पूरे प्रकरण को लेकर कलेक्टर अजीत बसंत ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसी बीच छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने कलेक्टर को पत्र सौंपकर मामले की निंदा की है और कार्रवाई की मांग की है, साथ ही चेतावनी दी है कि यदि न्यायसंगत कार्रवाई नहीं हुई तो संघ सामूहिक हड़ताल पर जा सकता है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button