ChhattisgarhRegion

किरंदुल में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 27 से

Share

दंतेवाड़ा । जिले के किरंदुल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दंतेवाड़ा जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के मंगल भवन में दो दिवसीय भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 27 और 28 मई को प्रस्तावित है। जिसको लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं के द्वारा तैयारी की जा रही है । मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश भर के दिग्गज नेता शामिल हाेंगे । जिसके लिए स्थानीय भाजपा नेताओं के द्वारा लगभग 200 कार्यकर्ताओ के लिए रात्रि विश्राम और भाेजन की व्यवस्था की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button