Chhattisgarh

क्रॉस हिल पर गूंजी डरावनी आवाजें, पहाड़ी पर दिखे कई जंगली भालू

Share

डोंगरगढ़ के केदारबाड़ी स्थित क्रॉस हिल में शुक्रवार शाम उस समय दहशत फैल गई, जब मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के दौरान पहाड़ी से रोने, कराहने और सिसकने जैसी रहस्यमयी आवाजें आने लगीं। आवाजें इतनी भयावह थीं कि वहां मौजूद लोग सहम गए और किसी अनहोनी की आशंका जताने लगे। इसी बीच स्थानीय निवासी रवि पांडेय और आशीषसुमित साहू ने मोबाइल कैमरे से आवाजों की दिशा में रिकॉर्डिंग की, जिसमें पहाड़ी पर कई Sloth Bear घूमते दिखाई दिए। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे भालू आमतौर पर मां और बच्चों के बिछड़ने पर इस तरह की आवाजें निकालते हैं और इस दौरान काफी आक्रामक भी हो सकते हैं। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और “क्रॉस हिल की रहस्यमयी आवाजें” चर्चा का विषय बन गईं। वहीं, शहर से लगे इलाके में भालुओं की मौजूदगी और वन विभाग की अनुपस्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button