ChhattisgarhRegion

बीएड-डीएलएड प्रवेश के लिए आवेदन 12 जून तक आमंत्रित

Share

कांकेर। पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के लिए द्विवर्षीय बीएड और डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अधिसूचना जारी की है। प्रवेश तय नियमों के आधार पर प्रवेश परीक्षा से होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून तय की गई है। आवेदन में सुधार 13 जून से 15 जून के बीच हो सकेगा। प्रवेश पत्र 23 जून 2026 से डाउनलोड किए जायेंगे। बीएड और डीएलएड की प्रवेश परीक्षा 28 जून को होगी। मॉडल उत्तर 29 जून 2026 को जारी होंगे। मॉडल उत्तर पर आपत्ति 29 जून से 3 जुलाई 2026 तक दर्ज कराई जा सकेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button