महाराष्ट्र मंडल के अमलीडीह केंद्र की सरिता फड़के दो वर्षों के लिए बनीं संयोजिका

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के अमलीडीह महिला केंद्र के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद मासिक बैठक में सरिता फड़के को सर्वसम्मति से नई संयोजिका बनाया गया। साथ ही अर्चना धर्माधिकारी, संध्या फुलझेले, प्रेरणा मोरे, शोभा सोनाये और प्रिया कड़ू को सह संयोजिका बनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने मंडल के आगामी सेवाभावी कार्यों में सहभागिता बढ़ाने पर चर्चा की। वहीं महिलाओं ने हाऊजी के साथ अल्फाबेट वाला मजेदार गेम खेला। जिसे सभी ने खूब एंजॉय किया।
महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि केंद्र की सभासद मेघा जोशी व प्रेरणा सप्रे ने बैठक आहूत की। इसमें विशेष रुप में वे स्वयं और उप प्रमुख अपर्णा देशमुख उपस्थित रहे। दोनों वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में संयोजिका और सह संयोजिकाओं का चयन किया गया। महिला उप प्रमुख अपर्णा देशमुख के अनुसार नई संयोजिका और सह संयोजिकाओं को मंडल के आगामी सेवाभावी कार्यों की जानकारी दी गई और उन्हें अपनी सहभागिता समर्पण भाव से निभाने को कहा गया।
इस अवसर पर महिलाओं ने हाऊजी और अल्फाबेट गेम खेला। अल्फाबेट के लिए सर्वप्रथम छह अल्फाबेट कागज की पर्ची में लिखा गया। इन अल्फाबेट्स को अलग-अलग नंबर दिया गया। डाइस फेंकने के बाद जितने अंक आए, उतनी पर्ची प्रतिभागी की ओर से निकाली गई। फिर पर्ची के नंबरों को जोड़ा गया। जिसका नंबर सबसे कम था, उसे विजेता घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रिया कडू विजेता रहीं, जबकि द्वितीय स्थान अर्चना धर्माधिकारी ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर महिलाओं ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया। बैठक में मेघा जोशी, प्रेरणा मोरे, प्रेरणा सप्रे, कामिनी पतंगीवार, संध्या फुलझेले, मनीषा कस्तूरे, नीता डुमरे, कविता शर्मा, रेणुका टोमे, प्रीति टोमे सहित कई महिला सभासद इस अवसर पर उपस्थित रहीं।







