ChhattisgarhRegion

भानुप्रतापपुर में ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त शिक्षक की हुई मौत

Share

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर नगर में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक हीरामणि साहू की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भानुप्रतापपुर से रायपुर जाने वाली ट्रेन के गुजरने के दौरान पटरी पार करते समय वे ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक के पुत्र भी शिक्षक हैं, घटना की सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button