ChhattisgarhRegion

जशपुरनगर शिविर में दो हितग्राहियों को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का अनुज्ञा पत्र

Share


रायपुर। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभारमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जा रहा है।
इसी क्रम में जशपुरनगर में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दो हितग्राहियों के पक्के घर का सपना साकार होने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। शिविर में श्री अवधेश कुमार गुप्ता एवं श्रीमती गीता साहू को आवास निर्माण हेतु अनुज्ञा पत्र प्रदान किया गया। अनुज्ञा पत्र प्राप्त करते ही दोनों हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने बताया कि वर्षों से अपने पक्के घर का सपना देख रहे थे, जो अब प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पूरा होने जा रहा है। हितग्राहियों ने कहा कि सुशासन तिहार के कारण उन्हें योजना का लाभ अपने क्षेत्र में ही सहजता से प्राप्त हुआ।
लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं से आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रही हैं, जिससे जरूरतमंद परिवारों को वास्तविक लाभ मिल रहा है।
सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित शिविर न केवल जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बन रहे हैं, बल्कि लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button