ChhattisgarhRegion

भिलाईखुर्द दुर्घटना मामले की संयुक्त जांच दल ने की मौके पर जांच, क्रशर प्लांट किया गया सील

Share


रायपुर। बलरामपुर जिले के तहसील राजपुर अंतर्गत ग्राम भिलाईखुर्द में स्थित एक क्रशर प्लांट में कार्यरत मजदूर की दुर्घटना में हुई मृत्यु के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। घटना के पश्चात जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त जांच दल गठित कर मौके पर विस्तृत जांच की गई।

 भिलाईखुर्द दुर्घटना मामले की संयुक्त जांच दल ने की मौके पर जांच


जांच के दौरान खनिज विभाग के अमले एवं नायब तहसीलदार द्वारा संबंधित क्रशर मशीन को अग्रिम आदेश तक सील कर दिया गया। साथ ही जिला श्रम अधिकारी तथा सहायक संचालक इंडस्ट्रीज एंड हेल्थ सेफ्टी द्वारा श्रम एवं औद्योगिक सुरक्षा संबंधी विभिन्न प्रावधानों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि मामले में जांच उपरांत दोषी पाए जाने पर संबंधित क्रशर संचालक के विरुद्ध नियमानुसार विभिन्न धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 भिलाईखुर्द दुर्घटना मामले की संयुक्त जांच दल ने की मौके पर जांच
जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले में संचालित औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। साथ ही सभी औद्योगिक इकाइयों को निर्धारित सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button