Chhattisgarh
बस्तर बैठक में सीएम साय ने किया योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत, विकास और समन्वय पर चर्चा

छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने उन्हें राजकीय गमछा भेंट कर राज्य की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप सम्मानित किया। यह बैठक केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय, विकास और प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच आपसी समन्वय, क्षेत्रीय विकास, सुशासन और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।






