Chhattisgarh
कोनी क्षेत्र में अवैध जुआ संचालन का भंडाफोड़, लाखों नकद और वाहन जब्त

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म में “बावन परियों” नाम से जुए का खेल चलने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापा मारा। सीएसपी सिविल लाइन और कोटा एसडीओपी की टीम ने मौके पर दबिश देकर फार्म मालिक मनीष शर्मा सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹3,80,000 नकद, 11 मोबाइल फोन और 5 चारपहिया वाहन जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों में विभिन्न स्थानों के निवासी शामिल हैं और सभी के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।







