ChhattisgarhMiscellaneousPolitics

पूर्व विधायक की महिला तहसीलदार से हुई झड़प कहा, वे ही गुलाब कमरों हैं

Share

मनेंद्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी के पूर्व कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो और महिला तहसीलदार के बीच तीखी बहस हो गई। पूर्व विधायक ने अपनी नाराजगी जाहिर की और उन्होंने महिला तहसीलदार को बताया कि वहीँ गुलाब कमरों हैं। वीडियो में उनके समर्थक तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते दिख रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, ज्ञापन सौपने के दौरान एक महिला तहसीलदार से पूर्व विधायक गुलाब कमरो की बहस हो जाती है। पूर्व विधायक बोले आपने फोन पर कहा था कि गुलाब कमरो को नहीं जानती हैं, तो अब जान लीजिए वे ही गुलाब कमरो हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा का प्रयोग न किया करे। जब तहसीलदार ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। इस पर पूर्व विधायक आक्रोशित हो गए। उन्होंने कहा की क्या वो झूठ बोल रहे हैं? बेफकूफ हैं क्या? वो इंतजार कर रहे थे कि कब आमने सामने मिलेगी आज मिली हो तो जान लो कि वे ही गुलाब कमरों हैं।
पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि जब एक तहसीलदार जनप्रतिनिधियों से इस तरह का व्यवहार कर सकती हैं, तो यह आम लोगों का काम कैसे करेंगी । उन्होंने यह भी कहा . यह भी कहा कि वे तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं, इसके बावजूद तहसीलदार का यह कहना कि वह उन्हें नहीं जानतीं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button