ChhattisgarhCrimeRegion

अलग-अलग थाना क्षेत्र में चार महिलाओं की हुई मौत

Share

कांकेर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में शुक्रवार को चार महिलाओं की मौत हुई है। मृतक महिलाओं में किसी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो किसी की सांप डसने से मौत हुई है। पुलिस ने इस मामले में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपने के बाद मामले की विवेचना कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र के ग्राम भेजा में रहने वाली कुमारी सकीना कमेटी पिता अरविंद उम्र 16 वर्ष अपने घर में सो रही थी, इसी दौरान सांप ने डस लिया था, जिसे उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वही कोरर थाना क्षेत्र के ही ग्राम कोटागांव निवासी कुमारी मंजू दर्रो 23 वर्ष को भी सांप ने डस लिया था। जिसकी उपचार के दौरान आज मौत हो गई। इसके अलावा भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिचपारा निवासी अगोन बाई 60 वर्ष ने अपने ही घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके अलावा भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ही ग्राम नयापारा निवासी सरोज सिंह 47 वर्ष किसी आज सुबह काम से जा रही थी, कि एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button