Chhattisgarh

RCB बनाम KKR मैच के लिए नवा रायपुर में ट्रैफिक अलर्ट, पुलिस ने जारी की पूरी एडवाइजरी

Share

नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के तहत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा। मैच को देखते हुए दर्शकों की सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें विभिन्न मार्गों और पार्किंग स्थलों की जानकारी दी गई है। रायपुर शहर से आने वाले दर्शक तेलीबांधा थाना तिराहा से एनएच-53 होकर सेरीखेड़ी ओवरब्रिज के रास्ते नवा रायपुर पहुंचकर स्टेडियम तिराहा और साईं अस्पताल रोड से होते हुए परसदा-कोसा पार्किंग में वाहन खड़ा करेंगे, जबकि पार्किंग भरने पर सत्य साईं अस्पताल और सेंध तालाब पार्किंग का विकल्प रहेगा। बिलासपुर की ओर से आने वाले दर्शक धनेली नाला, रिंग रोड-03 और विधानसभा चौक से होते हुए एनएच-53 के जरिए मंदिर हसौद और नवागांव मार्ग से स्टेडियम पहुंचेंगे। वहीं बलौदाबाजार और खरोरा से आने वाले दर्शक विधानसभा ओवरब्रिज से रिंग रोड-03 होकर एनएच-53 के रास्ते मंदिर हसौद पहुंचेंगे और वहां से स्टेडियम टर्निंग होते हुए पार्किंग स्थल तक जाएंगे। जगदलपुर और धमतरी की ओर से आने वाले दर्शक अभनपुर, केन्द्री, उपरवारा और सेंध तालाब मार्ग से सीधे परसदा-कोसा पार्किंग में वाहन खड़ा करेंगे, जबकि दुर्ग और भिलाई से आने वाले दर्शक टाटीबंध, रिंग रोड-01 और तेलीबांधा होते हुए सेरीखेड़ी ओवरब्रिज के रास्ते स्टेडियम पहुंचेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button