ChhattisgarhCrimeRegion

छग, ओडिशा, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना से 8 लाख के 52 गुम मोबाइल बरामद, असली मालिकों को वापस

Share

सुकमा। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुम और चोरी हुए 52 मोबाइल फोन को छग, ओडिशा, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना से ट्रेस कर बरामद कर लिया है। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है। आज पुलिस सभागार कक्ष में उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया, इस दौरान मालिकों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इस पूरी कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) रोहित शाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और उप पुलिस अधीक्षक मोनिका श्याम के निर्देशन व पर्यवेक्षण में साइबर सेल की विशेष टीम गठित की गई थी। टीम का नेतृत्व साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कश्यप ने किया।
गौरतलब है कि इससे पहले 6 जनवरी 2026 को भी सुकमा पुलिस ने 112 मोबाइल (करीब 16.50 लाख रुपये कीमत) बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए थे। इस कार्रवाई में साइबर सेल की टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button