ChhattisgarhMiscellaneous

तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिलाओं पर सूअर ने किया हमला 5 गंभीर

Share

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ के कोहलाकसा जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिलाओं पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। इस हमले में 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है। इनमे से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। सभी घायल महिलाओं को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया है। इस घटना से आसपास के गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, चिचोला, मूंगलानी और नारायणगढ़ गांव की 10 महिलाएं तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए एलबी नगर क्षेत्र के कोलहाकसा जंगल गई थी। तभी अचानक उनपर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। सूअर का हमला इतना घातक था कि 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।
जंगली सुअर के हमले में कोलहाकसा गांव की फूलबाई साहू की हालत नाजुक बताई जा रही है। फूलबाई के सीने और हाथ में गंभीर चोट आई है। फिलहाल सभी घायल महिलाओं को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है। वन विभाग की ओर से इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button