Chhattisgarh
तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीण पर भालू ने किआ हमला
महासमुंद। जिले में इन दिनों भालू का आतंक मचाय हुए है। सिंगारपुर, लारीपुर और बड़े लोरम के जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में घायल ग्रामीण को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र सांकरा लाया गया। वहां से उसे पिथौरा रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सिंगारपुर गांव का रहने वाला विशेष कुमार प्रधान तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए सिंगारपुर, लारीपुर और बड़े लोरम के जंगल गया था। इसी दौरान भालू ने उसपर हमला कर दिया। इस हमले में वो लहूलुहान हो गया इसके बाद उसे स्वास्थ्य केंद्र सांकरा ले जाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे पिथौरा रेफर कर दिया गया। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल की आर्थिक मदद की। लोरम लारीपुर और सिंगारपुर के बीच हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है।







