ChhattisgarhCrime

महिला से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

Share

सक्ती। पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लम्बे समय से फरार था। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।. मिली जानकारी के अनुसार, मालखरौदा थाने की पीड़िता ने 21 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति बाहर काम करता है और वह घर में अकेली रहती है। इसी का फायदा उठाकर आरोपी शिवकुमार कुर्रे पिछले एक माह से उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। 17 नवंबर 2025 की रात आरोपी ने उसके घर घुसकर जबरदस्ती दुष्कर्म को अंजाम दिया। मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा के निर्देशन में विशेष टीम बनाकर उसकी तलाश शुरू की गई। सूचना पर पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, इसके बाद 4 मई को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में हुई। जिसमें सउनि आदित्य सिंह एवं आरक्षक सेतराम पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button