ChhattisgarhPoliticsRegion

राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : जम्वाल

Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि प. बंगाल, असम व पुडुचेरी के नतीजे स्पष्ट करते हैं कि देश की जनता केवल विकास और सुशासन की भाषा समझती है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की अभूतपूर्व सफलता ममता बनर्जी के कुशासन, भ्रष्टाचार और हिंसा की राजनीति के अंत का शंखनाद है। बंगाल की देवतुल्य जनता ने डर और भय के वातावरण को त्यागकर सोनार बांग्ला के निर्माण के संकल्प को चुना है। बंगाल में भाजपा की जीत एक वैचारिक क्रांति है और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपनों के बंगाल की जीत है।
असम में भाजपा की हैट्रिक पर जम्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में राज्य ने शांति और प्रगति का जो मार्ग अपनाया है, जनता ने उस पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। इसी तरह पुडुचेरी में एनडीए की वापसी केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं और स्थानीय नेतृत्व के प्रति जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। जम्वाल ने विश्वास दिलाया कि भाजपा और सहयोगी दल इन राज्यों में अंत्योदय के मंत्र के साथ जनकल्याण और सर्वांगीण विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button