ChhattisgarhMiscellaneousPolitics

भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ, अब लोग ले सकेंगे जंगल सफारी का लुत्फ

Share


कवर्धा।वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, कवर्धा वनमंडल के अंतर्गत भोरमदेव अभ्यारण्य में जंगल सफारी का शुभारंभ आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य एवं माननीय संतोष पाण्डेय, सांसद, लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव के अति विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता केदार कश्यप जी द्वारा की गई।कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर एवं शिलालेख का अनावरण कर जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात् अतिथियों द्वारा नेचर गाइड को जिप्सी की चाबी एवं टेंट कैंपिंग सामग्री प्रदान की गई तथा महिला स्व-सहायता समूहों को बर्तन किट वितरण किया गया। इसके उपरांत भोरमदेव उद्यान का भ्रमण किया गया। वनमंडलाधिकारी, कवर्धा वनमंडल द्वारा टिकट प्रणाली का प्रदर्शन कर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा दूरदूरी जलप्रपात तक सफारी भ्रमण किया गया। तत्पश्चात् अतिथियों को सूपा पेंटिंग स्मृति-चिन्ह के रूप में भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान इको-टूरिज्म के विकास एवं भविष्य की कार्ययोजना पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस पहल से लगभग 30 स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त हुआ है, जिससे क्षेत्र में आजीविका के नए अवसर सृजित हुए हैं। यह भी अवगत कराया गया कि जंगल सफारी हेतु ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल दिनांक 04.05.2026 से प्रारंभ किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को सुविधा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button