लड़की से बात करने के विवाद में युवक का चाकू से गला रेता
बिलासपुर। लड़की से बात करने की बात पर हुए विवाद में एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना बीती देर रात की है। घटना मोपका चौक के पास की है। सरकंडा पुलिस ने 5 संदेहियों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक सरकंडा के मोपका के गुड़ी चौक में रहने वाला मृतक अभिषेक यादव बीए सेकेंड ईयर का छात्र था। उसे पता चला, कि उसके चचेरे भाई ओमप्रकाश यादव का मोपका चौक में कुछ लोगों से विवाद हो गया है। वह मौके पर पहुंचा तो कुछ युवक उसे मार रहे थे। बीच बचाव के दौरान आरोपियों ने अभिषेक यादव के गले पर चाकू से वार कर दिया। ओमप्रकाश यादव किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। ओम प्रकाश यादव सूर्यवंशी मोहल्ले की एक लड़की से बातचीत करता था। लड़की के परिजनों को जानकारी होने पर 2 मई की रात 11.20 बजे ओमप्रकाश को मिलने के लिए बुलाया था। इस पर वह मोपका चौक से अंदर गली में मिलने गया तो कुछ युवक उसे लड़की से बातचीत न करने की समझाइश दी। इसी दौरान विवाद हुआ। युवकों ने ओमप्रकाश के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसकी सूचना पर बीच बचाव करने पहुंचे अभिषेक यादव ने उन्हें रोका, तो उस पर चाकू से गला रेत कर भाग निकले। अभिषेक यादव के दोस्त मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ पड़ा हुआ था। उन्होंने उसे इलाज के लिए अपोलो हॉस्पिटल ले गए। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दोस्तों ने ही हत्या की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मोपका सूर्यवंशी मोहल्ला में दबिश देकर 2 नाबालिग समेत 5 लोगों को पकड़ा है। .







