ChhattisgarhRegionSports

32वीं नेशनल मास्टर्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने 40+ वर्ग में जीता कांस्य पदक

Share

रायपुर। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में महाराष्ट्र स्टेट टेबल टेनिस संघ द्वारा पुणे में 24 अप्रैल से 4 मई 2026 तक आयोजित 32वीं नेशनल मास्टर्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से पहली बार 40 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के महिला टीम में सुश्री दिव्या आमदे, सुश्री प्रमिला देवांगन एवं सुश्री मोनिका दीवान ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ टीम को तेलंगाना टीम ने 3-1 से हराया जिसमें दिव्या आमदे ने बी. किरणमइ को 3-0 से, प्रमिला देवांगन को सोनल असरानी ने 3-0 से, मोनिका दीवान को आई निशा ने 3-0 से तथा दिव्या आमदे को सोनल असरानी ने 3-2 से हराया, जिसके साथ ही छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में छत्तीसगढ़ टीम ने आंध्र प्रदेश टीम को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर जादवानी, सुरेश चन्नावार, उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े, प्रदीप जोशी, सचिव सार्थक शुक्ला, कोषाध्यक्ष सौरभ शुक्ला, छत्तीसगढ़ वेटरन टेबल टेनिस समिति के चेयरमैन प्रदीप जनवदे, सचिव प्रेमराज जाचक एवं समस्त पदाधिकारियों ने खिलाडिय़ों को बधाई दी है। उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button