ChhattisgarhNationalSports

ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के गुरुचरण सिंह होरा संयुक्त सचिव चुने गए

Share

नई दिल्ली।ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रिटर्निंग ऑफिसर सुरिंदर गोयल ने चुनाव परिणामों की घोषणा की।
इसमें छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा संयुक्त सचिव (पश्चिम) चुने गए हैं। चिंतन पारिख को अध्यक्ष, महासचिव सुंदर अय्यर को निर्वाचित घोषित किया गया। गुरुचरण सिंह होरा को ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन में संयुक्त सचिव चुना जाना पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।
गुरुचरण सिंह होरा लंबे समय से खेल और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उनके अनुभव से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उनकी नियुक्ति से न केवल छत्तीसगढ़ का मान बढ़ा है, बल्कि प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल गतिविधियों को भी नई दिशा मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
उपाध्यक्ष पद के लिए 8 लोगों अनिल धूपर, असित त्रिपाठी, हिरोन्मय चटर्जी, प्रेमकुमार कर्रा, राजन कश्यप, रक्तिम सैकिया, रोहित राजपाल और सुमन कपूर आदि को चुना गया हैं। वहीं संयुक्त सचिव (पश्चिम) गुरुचरण सिंह होरा, कैप्टन मुर्ति गुप्ता (उत्तर), डॉ. सुजीत रॉय (पूर्व) और सुनील याजमान (दक्षिण) को चुना गया है। कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश अरोड़ा निर्वाचित हुए हैं।
होरा कों संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर छ्ग टेनिस संघ के पदाधिकारियों अवतार सिंग जुनेजा, जी एस बांबरा, डॉ सूरज अग्रवाल, डॉ अजय पाठक, डॉ अतुल शुक्ला, सुशील बालानी, सुनील सुराना, प्रदीप माथानी, चरणजीत ओबेरॉय रूपेंद्र सिंह चौहान हेनरी, रोहीन सेंटियागो, नेल्सन जतिन कुमार, राजेश मिश्रा सहित समस्त खिलाड़ियों ने शुभकामनाए दी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button