ChhattisgarhRegion

राजकुमार कॉलेज रायपुर से 1931-47 कालखंड की 25 दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपियां प्राप्त

Share

रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले में पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण एवं संरक्षण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में सर्वे दल द्वारा राजकुमार कॉलेज, रायपुर के ऐतिहासिक अभिलेखागार का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान वर्ष 1931 से 1947 तक के कालखंड से संबंधित लगभग 25 दुर्लभ हस्तलिखित एवं चित्रकला युक्त पांडुलिपियां प्राप्त करने में सफलता मिली है। प्राप्त पांडुलिपियों में राजकुमार कॉलेज के अंतिम अंग्रेज प्राचार्य स्मिथ जी का लेख भी शामिल है। इसके अतिरिक्त प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. शिवमंगल सिंह सुमन, पं. जवाहरलाल नेहरू, बाबू जगजीवन राम, तत्कालीन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री प्रकाशचंद सेठी, कैलाशनाथ काटजू तथा ओडिशा की पूर्व महिला मुख्यमंत्री सुश्री नंदिनी सतपथी के हस्ताक्षरयुक्त पत्र भी मिले हैं।
सर्वे के दौरान 75 वर्ष से अधिक पुरानी अन्य महत्वपूर्ण पांडुलिपियां भी प्राप्त हुई हैं, जो ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन सभी दस्तावेजों का शीघ्र डिजिटलीकरण कर संरक्षण किया जाएगा। सर्वेयर दल में श्रीमती अनुरिमा शर्मा एवं श्रीमती प्रेरणा मिश्रा शामिल थे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button