ChhattisgarhCrime

सिविल लाइन्स में नाबालिग की चाकू से हत्या, दूसरा गंभीर

Share

रायपुर। राजधानी के सबसे ज्यादा सुरक्षित समझे जाने वाले सिविल लाइन्स क्षेत्र में बदमाशों ने 16 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुश बाघ के रूप में हुई है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने सिविल लाइन थाने का घेराव कर दिया है। सोमवार देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कुछ आरोपियों ने दो नाबलिगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में कुश बाघ की मौत हो गई, जबकि उसका साथी हमले में गंभीर घायल है। काशीराम की सूचना पर पुलिस पहुंचकर शव को बरामद कर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है।
घटना के बाद परिजनों ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर घेराव कर दिया। इस बीच डीएसपी सेंट्रल उमेश प्रसाद गुप्ता और एसीपी रमाकांत साहू थाने पहुंचे. उन्होंने परिजनों को समझाइश देने की कोशिश की। .
थाना प्रभारी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंचशील नगर के पास जोगी मोहल्ला में सोमवार रात 11:30 बजे से 12 बजे के बीच की यह घटना है। एक नाबालिग की चाक़ू से हत्या कर दी गई है। उसके एक और साथी पर भी हमला हुआ है। सिविल लाइन थाना में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button