Chhattisgarh

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, आपूर्ति सामान्य

Share

प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है, किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार लगातार भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के संपर्क में है, ताकि ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। अधिकारियों के अनुसार प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और आपूर्ति की नियमित साप्ताहिक समीक्षा की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो। शासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की है। प्रदेश के 2516 पेट्रोल पंपों और ऑयल कंपनियों के डिपो में पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है, जबकि मार्च और अप्रैल 2026 में मांग से अधिक पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति दर्ज की गई है, जिससे स्पष्ट है कि प्रदेश में ईंधन की मांग के अनुरूप पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button