कार से 245 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बीते दिनों कार से 245 किलो गांजे के साथ मध्यप्रदेश निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस मुखबिर से मिली सूचना पर रतनपुर के नयापारा चौक के पास यह कार्यवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू और रतनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना प्रभारी अंशिका जैन के नेतृत्व में नवापारा चौक (भेड़ीमुंडा) के पास घेराबंदी की। इसी दौरान कटघोरा की ओर से आ रही कार क्रमांक सीजी 04, ओडी-7255 को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर ड्राइवर ने भागने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ाया। कार की तलाशी लेने पर पैकेटों में भरा 245 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। कार सवार आरोपी अमित कुमार केंवट 33 , निवासी भुतहीटोला, थाना बुढ़ार, जिला शहडोल मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बताया कि वह कटघोरा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश जा रहा था। आरोपी के खिलाफ रतनपुर पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नुपुर उपाध्याय के निर्देशन में की गई.



