ChhattisgarhRegion

आरटीई : कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश की लॉटरी कल

Share

जगदलपुर। आरटीई के तहत जिले में आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश देने निर्धारित ऑनलाइन लॉटरी 15 अप्रैल को नहीं निकली। शिक्षा विभाग अब यह प्रक्रिया 17 अप्रैल को रायपुर में ऑनलाइन माध्यम से कराने जा रहा है। राज्य स्तर पर यह लॉटरी विभिन्न जिलों के लिए अलग-अलग तिथियों पर निकलेगी। बस्तर संभाग में इस वर्ष 100 निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों के लिए 449 आवेदन मिले हैं, जबकि चयन केवल 347 बच्चों का होना है। चयन लॉटरी से होगी, जिससे पारदर्शी प्रवेश सुनिश्चित होगा। विभाग के अनुसार तकनीकी कारणों से निर्धारित तिथि पर प्रक्रिया नहीं हुई। लॉटरी के बाद चयन सूची डीईओ दफ्तर, फिर संबंधित निजी स्कूलों को भेजी जाएगी। प्रक्रिया में देरी से पालकों में असमंजस है क्योंकि बच्चों के प्रवेश की अगली कार्रवाई इसी परिणाम पर निर्भर करती है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button