रायपुर रेल मंडल में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वी जयंती मनाई गई

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का 135वां जन्म दिवस को अवकाश होने के कारण 15 अप्रैल को मनाया गया। कार्यक्रम मे मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानद ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मंडल रेल प्रबंधक ने कहा की डॉ भीमराव अम्बेडकर जीवन के हर क्षेत्र -सामाजिक, आर्थिक और राजनिति में लोकतंत्र के पक्षधर थे। अंत में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के जन्म दिवस के अवसर पर हम संकल्प लें कि रेल सेवा के माध्यम से हमें जो देश सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है उसे हम पूरे समर्पण, सदभावना, निष्ठा व ईमानदारी से हमारे कर्तव्यों को पूर्ण करना है। रेल का विकास हमारे सामाजिक विकास से जुड़ा है हमें विभाजित स्तर से उठकर समानता के साथ कार्य व्यवहार मे विनम्रता के साथ कार्य करना है हम सब के संयुक्त प्रयास से कार्य स्थल, रेल परिसर, रेलवे कॉलोनी, रेलवे स्टेशनों पर सार्थक परिवर्तन ले जा सकते हैं।
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति रेलवे एंप्लाइज एसोसिएशन के डिविजनल प्रसीडेंट श्री भोली चौधरी ने डॉ. बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जीवनी, उनसे आदर्शों शिक्षा के महत्व, संगठन एवं संघर्ष के महत्व पर चर्चा की, अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति रेलवे एंप्लाइज एसोसिएशन के डिविजनल सचिव वाय. के. मिहुलिया, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ओबीसी एशोसियसन के डिविजनल प्रेसिडेंट एच. प्रसाद राव, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ओबीसी एशोसियसन के डिविजनल सचिव वाय. रमेश राव, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कांग्रेस यूनियन से श्री पी. के. कदम ने बाबा साहेब की जीवनी के बारे में बताया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बजरंग अग्रवाल एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं यूनियन के पदाअधिकारियों सहित रायपुर रेल मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राहुल गर्ग ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।







