ChhattisgarhCrime
तेज रफ्तार बाइक खड़े हाइवा से टकराई, असिस्टेंट रेंजर की मौत
कोंटा। कोंटा थाने के ग्राम ढोण्डरा में सोमवार रात 7.30 बजे सड़क हादसे में वन विभाग के असिस्टेंट रेंजर शिव कुमार बडघी की मौत हो गई। यह घटना प्राथमिक स्कूल के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार शिव कुमार बडघी के सिर में गंभीर चोट आई। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग जुट गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जिस हाइवा से टक्कर हुई वह खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। वाहन चालक द्वारा किसी प्रकार की बैरिकेडिंग या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।






