ChhattisgarhMiscellaneous
स्मार्ट सिटी के खम्हारडीह क्षेत्र में पानी की समस्या, लोग बेहाल
रायपुर। रायपुर के खम्हारडीह बस्ती स्थित सतनाम चौक में पिछले कई दिनों से पानी की सप्लाई ठप है। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां लोग पिछले एक महीने से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।
खम्हारडीह में नलों में पानी नहीं आ रहा। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भटकना पड़ रहा है। पानी के टैंकर भी बेहद कम मात्रा में भेजे जा रहे हैं, जिससे को पानी नहीं मिल पा रहा है।
बस्तीवासियों का कहना है कि हर साल गर्मी के मौसम में यही स्थिति होती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता।







