ChhattisgarhMiscellaneous
धर्म स्वातंत्र्य कानून के खिलाफ मसीही समाज का धरना प्रदर्शन
जगदलपुर। सिटी ग्राउंड में इसाई एकता मंच बस्तर संभाग ने धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 के विरोध में रैली निकल कर धरना दिया। इसमें मसीही समाज के हज़ारों लोग शामिल हुए। शहर के मुख्य मार्गों से रैली निकल कर एसडीएम को राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नया अधिनियम धार्मिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति के अधिकार को प्रभावित करता है। वक्ताओं ने कहा कि यह कानून संविधान के अनुच्छेद 14, 19, 21 और 25 से 28 के प्रावधानों से टकराता है। समाज के प्रतिनिधियों ने कानून पर पुनर्विचार की मांग की। सभा में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन स्वीकार किया। इस धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल हुए।







