ChhattisgarhRegion

अब वकील व फरियादियों का गला नहीं सूखेगा, अग्रवाल महिला मंडल ने कोर्ट परिसर में लगवाया वाटर कूलर

Share

रायपुर। गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरु कर दिया है और जिला एवं सत्र न्यायालय रायपुर में वकील व बड़ी संख्या में फरिवादी न्याय पाने के लिए पहुंचते है। अगर उन्हें प्यास लगता है तो वे बाहर होटल या दुकान से पानी बोतल खरीदकर पीते है। काफी दिनों से अग्रवाल समाज को यह सूचना मिल रही थी वहां वाटर कूलर की जरुरत है और आज सुनील अग्रवाल ने अपने माता-पिता की स्मृति में एक वाटर कूलर प्रदान किया जिसे कोर्ट परिसर में अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष ममता अग्रवाल के नेतृत्व में लगाया गया जिसका उद्घाटन अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने किया गया।

अब वकील व फरियादियों का गला नहीं सूखेगा, अग्रवाल महिला मंडल ने कोर्ट परिसर में लगवाया वाटर कूलर
प्रचार प्रसार मंत्री ज्योति अग्रवाल ने बताया कि इसके अलावा ममता अग्रवाल के नेतृत्व में सड्डू स्थित मां बगलामुखी माता के मंदिर में आते-जाते रहगीरो श्रद्धालुओं के लिए वाटर कूलर लगवाया गया जिसका उद्घाटन भी अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के कोषाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य सुभाष अग्रवाल एवं महिला मंडल की पूरी टीम उपस्थित रही। इसके साथ ही ममता अग्रवाल के द्वारा एक जरूरतमंद दिव्यांग बालिका को लाभांडी स्थित गवर्नमेंट स्कूल में व्हीलचेयर प्रदान किया गया, नीरू अग्रवाल जी के सौजन्य से महिला मंडल की उपस्थिति में यह व्हीलचेयर प्रदान की गई।

अब वकील व फरियादियों का गला नहीं सूखेगा, अग्रवाल महिला मंडल ने कोर्ट परिसर में लगवाया वाटर कूलर
ज्योति अग्रवाल ने बताया कि महिला मंडल की पूरी टीम के साथ सुश्री वैभवी अग्रवाल का यूपीएससी परीक्षा में पूरे भारत मे 35 वें स्थान प्राप्त करने पर उनके निवास जाकर सम्मान किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button