नेशनल में छग को 20 गोल्ड 7 सिल्वर 1 ब्रॉन्ज मिला

रायपुर। छग पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में छग की दिव्यांग और छग की महिला पुरुष आगरा की नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप मे दिव्यांग खिलाड़ी 9 गोल्ड 1 सिल्वर मेडल पर जमाकर छग का नाम रोशन किया।
छग पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन म के महासचिव मानिक ताम्रकार ने बताया कि सभी दिव्यांग खिलाड़ी की नेशनल की फीस को निशुल्क करवाया गया जिससे कि खिलाड़ी को आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। दिव्यांग विजयी खिलाड़ी इस प्रकार से है महिला में 48 किलो वजन में छोटी मेहरा गोल्ड पुरुष वर्ग में 52 किलो सीनियर में चतुर दास गोल्ड जूनियर में जीवन लाल राठिया 66 किलो सीनियर में किशन लाल जूनियर में हरीश 59 किलो जूनियर में ललित ठाकुर गोल्ड सीनियर में देव सिंह अहीरे गोल्ड मास्टर 40 साल से ऊपर दुष्यंत ध्रुव गोल्ड 73 किलो में भूपेंद्र राजपूत गोल्ड 93 किलो में ऐलन बंछोर सिल्वर मुकेश लहरें 105 किलो में गोल्ड लिए उसी प्रकार से सामान्य महिला वर्ग 63 किलो में में भूमि नेभवानी गोल्ड मास्टर वर्ग 3 में 74 साल की कमला देवी मांगतानी गोल्ड पुरुष वर्ग सामान्य निहाल सुराना जूनियर 53 किलो में गोल्ड सब जूनियर में आशीष निषाद 3गोल्ड और प्रतीक चंद्राकर 2 सिल्वर 59 किलो में यस राजपूत सिल्वर 66 किलो मास्टर 79 वर्ष के नवीन चंद्र कपूर गोल्ड 73 किलो में मुनीर साहू गोल्ड 83 किलो में यस वर्धन सोनी सिल्वर 105 किलो में रोहन तिवारी 3 गोल्ड 120 किलो से ऊपर में जय नारायण अग्रवाल 1सिल्वर 2 ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।







