3.348 किलो अवैध गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर। जिले के थाना बोधघाट पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 17 के डब्लू 0342 में उड़ीसा से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर जगदलपुर आ रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट अन्य थाना स्टाफ के साथ सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल गोरिया बाहर नाला के पास एमसीपी लगाकर घेराबंदी कर बाईक सवार दो व्यक्ति देवी नारायण पिता राम साय नागवंशी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बाबू सेमरा एवं बबलू कश्यप पिता पकधार उम्र 19 वर्ष निवासी हलबा कचोरा को पकड़कर तलाशी लेने पर लाल रंग के बैग से दो पैकेट में कुल 3.348 किलो अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों का यह कृत्य अपराध धारा 20 बी एनडीपीएस का होना पाये जाने से बरामद मादक पदार्थ अवैध गांजा को जप्त कर कार्यवाही उपरांत आज सोमवार को न्यायिक रिमाण्ड हेतु म विशेष एनडीपीएस न्यायालय जगदलपुर भेजा गया।







