ChhattisgarhMiscellaneous
बिजली गिरने से किसान की मौत

पखांजूर। पखांजूर क्षेत्र में बिजली गिरने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से घर में मातम पसर गया है।
सुभाष नगर पीव्ही-12 निवासी आशुतोष विश्वास सुबह अपने मक्के के खेत में पानी देने के लिए गए थे। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज गर्जना के साथ बिजली कड़कने लगी। तभी बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।







