ChhattisgarhCrime

सूने घर पर चोरों ने बोला धावा, नगदी-ज्वेलरी उड़ाए

Share

बिलासपुर। कोनी थाने के सूने मकान पर चोरों ने धावा बोल कर नगदी और जेवरात पार कर दिए। घटना अटल आवास निरतु की है, जहां निवासी मोहम्मद आजाद के घर चोरी हुई।
पीड़ित के अनुसार, 26 मार्च को दोपहर 3 बजे अपनी पत्नी हुमा फिरदोष के शादी में चिरमिरी गए थे। घर में अलमारी बंद कर ताला लगाया था। 3 अप्रैल को दोपहर 3 बजे जब वे वापस लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला बंद था, लेकिन कुंडी अंदर से लगी हुई थी।
छोटे बच्चे को अंदर भेजकर दरवाजा खुलवाया। अंदर पहुंचने पर देखा कि ताला टूटा हुआ पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। अलमारी के लॉकर को तोड़कर चोरों ने 30 हजार रुपये नगद, सोने का नथ, अंगूठी, तीन बिछिया, चांदी की पायल और ब्रेसलेट समेत कुल 65 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button