ChhattisgarhPoliticsRegion

बस्तर शहर कांग्रेस में किया गया विस्तार, पदाधिकारियाें काे सौंपे गए अहम प्रभार

Share

जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) की कार्यप्रणाली को अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। उपाध्यक्षों, महामंत्रियों और सचिवों को नए संगठनात्मक प्रभार सौंपे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करना और आम जनता की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाना बताया गया है।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि पार्टी का मुख्य लक्ष्य संगठन की मजबूती के साथ-साथ आम जनता की आवाज को बुलंद करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि, संगठन में पद केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि, वे पूरी निष्ठा, ऊर्जा और समर्पण के साथ अपने-अपने प्रभारों का निर्वहन करेंगे। कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएंगे। उन्हाेने यह भी कहा कि संगठन को सक्रिय बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है, कि हर पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखे और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाए।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button